'ये स्कूलों का नहीं, इमिग्रेशन और देश पर इस्लामी कब्जे का मामला है', फ्रांस में छात्रों के उग्र प्रदर्शन पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

मंगलवार को पूरे फ्रांस में लगभग 2.5 लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। पेरिस, ल्यों और अन्य शहरों में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच छिटपुट हिंसक झड़पें भी हुईं। इसी को लेकर ट्रंप ने बयान दिया है।

Donald Trump on France: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ जारी विशाल छात्र प्रदर्शनों को लेकर सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने इन प्रदर्शनों की मुख्य वजह फ्रांस की प्रवासन नीतियों और इस्लाम को ठहराते हुए दावा किया है कि यह स्कूलों का मुद्दा नहीं, बल्कि देश पर कब्जा करने की कोशिश है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट के जरिए ये बयान दिया है। उन्होंने लिखा, फ्रांस में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेकाबू सामूहिक प्रवासन के अलावा और कुछ नहीं है। यह मुद्दा स्कूलों के बारे में नहीं है, यह एक कभी महान रहे देश पर कब्जा करने की इस्लाम की कोशिश है।

Donald Trump

फ्रांस में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर ट्रंप ने क्या कहा

फ्रांस में क्या हो रहा है?

फ्रांस भर में सितंबर के अंत से ही छात्र सैकड़ों हाई स्कूलों के मुख्य द्वारों को बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र और शिक्षक स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों, संसाधनों की कमी, गिरते शैक्षणिक स्तर और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के विरोध में सड़कों पर हैं। मंगलवार को पूरे फ्रांस में लगभग 2.5 लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। पेरिस, ल्यों और अन्य शहरों में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच छिटपुट हिंसक झड़पें भी हुईं।

End of Feed