'ईरानी रुकने को तैयार नहीं थे, हमें उन्हें रोका...' Operation Rising Lion पर बोले इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार

Iran-Israel War: इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ईरान के खिलाफ इजरायल डिफेंस फोर्स के ऑपरेशन राइजिंग लायन'शुरू करने के बाद दुनियाभर के अपने समकक्षों के साथ कॉल करना जारी रखा है। सार ने जर्मन विदेश मंत्री से कहा कि हमने यह फैसला अंतिम समय में लिया, जब सभी दूसरे रास्ते बंद हो चुके थे। पूरी दुनिया ने देखा और समझा कि ईरानी रुकने को तैयार नहीं थे, हमें उन्हें रोकना था।

Operation Rising Lion: इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ईरान के खिलाफ इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' शुरू करने के बाद दुनियाभर के अपने समकक्षों के साथ मैराथन कॉल करना जारी रखा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसका मकसद ईरानी विनाश के खतरे को दूर करना है। शुक्रवार सुबह गिदोन सार की पहली बातचीत जर्मन विदेश मंत्री वेडेफुल के साथ हुई। सार ने अपने जर्मन समकक्ष को कैबिनेट के सर्वसम्मत फैसले और उसके बाद की आईडीएफ कार्रवाई के बारे में बताया।

Gideon Saar

ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के बाद इजरायली विदेश मंत्री ने बताई हमले की असली वजह

सार ने जर्मन विदेश मंत्री से कहा कि हमने यह फैसला अंतिम समय में लिया, जब सभी दूसरे रास्ते बंद हो चुके थे। पूरी दुनिया ने देखा और समझा कि ईरानी रुकने को तैयार नहीं थे, हमें उन्हें रोकना था। लेटेस्ट आईएईए रिपोर्ट ने ईरान के गंभीर उल्लंघनों के बारे में बताया है। हम जानते हैं कि चुनौतीपूर्ण दिन आने वाले हैं, लेकिन हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है। इसके बाद सार ने इतालवी विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ फोन पर बातचीत की।

End of Feed