6 बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन..., ईरान के कहर से कांपा सऊदी का सैन्य अड्डा; 15 अमेरिकी सैनिक घायल

Iran US War: ईरान के साथ जारी युद्ध में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर इस सप्ताह हुए हमलों में दो दर्जन से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए।

Iran US War: ईरान के साथ जारी युद्ध में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर इस सप्ताह हुए हमलों में दो दर्जन से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई ठिकाने पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में कम से कम 15 सैनिक घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

Americans wounded

ईरानी हमले में अमेरिकी सैनिक घायल (फोटो साभार: AI )

यूएसएस त्रिपोली से पहुंच रहे अमेरिकी सैनिक

अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में और अधिक अमेरिकी सेना पहुंच रही है और लगभग 2,500 मरीन सैनिकों को लेकर नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में पहुंच रहा है।

End of Feed