Iran War: ईरान युद्ध से कम हुआ US के गोला-बारूद, मिसाइलों का जखीरा, अमेरिकी कमांडर ने चीन को बताया बड़ा खतरा

Iran War: कमेटी ने पापारो से जानना चाहा कि अमेरिका के पास कितना गोला-बारूद है लेकिन कमांडर ने इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं दी। हालांकि उन्होंने कहा कि 'गोला-बारूद एवं मिसाइलों की एक निश्चित सीमा है।'

US Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी सैन्य क्षमता खासतौर से उसके गोला-बारूद में कमी आई है और हिंद प्रशांत क्षेत्र में एवं ताइवान पर चीन का आक्रामक रुख अमेरिका सैन्य क्षमताओं के लिए एक बड़े चुनौती के रूप में उभरा है। यह बात यूएस इंडो-पेसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुएल जे पापारो ने 21 अप्रैल को सशस्त्र सेवा पर अमेरिकी कांग्रेस कमेटी के समक्ष कही। पापारो ने कमेटी को बताया कि ईरान युद्ध (Iran War) की वजह से अमेरिका की सैन्य क्षमता पर असर पड़ा है।

Iran War

ईरान युद्ध की वजह से अमेरिकी हथियारों में कमी आई।

चीन के साथ युद्ध होने पर महसूस होगी कमी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हवाई द्वीप के पूर्वी इलाके, प्रशांत से लेकर हिंद महासागर तक अपने कमांड की मौजूदगी रखने वाले कमांडर पापारो ने मौखिक एवं लिखित रूप से ईरान युद्ध की चुनौतियों के बारे में कमेटी को बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' की सबसे बड़ी चिंता अमेरिकी मिसाइल एवं गोला-बारूद को लेकर है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के चलते हमारी मिसाइलों एवं गोला-बारूद में कमी आई है। कमांडर ने चेताते हुए कमेटी से कहा कि ऐसे में भविष्य में चीन के साथ यदि लड़ाई होती है तो उस समय इनकी भारी कमी महसूस होगी।

End of Feed