ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान: स्विट्जरलैंड में चल रही महा-वार्ता से किया वॉकआउट, लेकिन जाने से पहले 'तेल और एसेट्स' पर बढ़ी बातचीत

Donald Trump Threat Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता ट्रंप की धमकी के बाद टल गई। हालांकि, ईरान के इस्माइल बघाई ने बताया कि वॉकआउट से पहले तेल निर्यात, संपत्तियों की बहाली पर बड़ा समझौता हुआ है।

Iran US Talks Suspended: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच जारी ऐतिहासिक कूटनीतिक वार्ता सोमवार को उस समय अचानक गहरे संकट में आ गई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बेहद आक्रामक और धमकी भरी टिप्पणी के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बैठक से वॉकआउट (Walkout) कर दिया। हालांकि, इस भारी तनाव के बीच राहत की बात यह रही कि वार्ता को अस्थायी रूप से स्थगित करने से पहले दोनों देश एक महत्वपूर्ण प्रारूप समझौते पर सहमति बनाने में कामयाब रहे।

ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान: स्विट्जरलैंड में चल रही महा-वार्ता से किया वॉकआउट, लेकिन जाने से पहले 'तेल और एसेट्स' पर बढ़ी बातचीत

ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान: स्विट्जरलैंड में चल रही महा-वार्ता से किया वॉकआउट, लेकिन जाने से पहले 'तेल और एसेट्स' पर बढ़ी बातचीत (ईरानी विदेश मंत्रालय)

क्या थी ट्रंप की धमकी, जिससे भड़का ईरान?

स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता सोमवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद थी। लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' को दिए इंटरव्यू में एक ऐसी चेतावनी दे डाली जिसने बातचीत की मेज पर बारूद का काम किया। ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा कि 'यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत दोबारा नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान पर बमबारी कर सकता है और यहां तक कि ईरानी वार्ताकारों का अपहरण भी कर सकता है।'

End of Feed