Iran, US-Israel War News Live Updates in Hindi: तेहरान सहित कई शहों पर जबरदस्त हवाई हमले, 13 की मौत...IRGC ने यूएस-इजराइल को चेताया
Iran, US-Israel War News Live Updates in Hindi: बीते 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी और ईरान दोनों एक लापता पायलट की तलाश में अभियान चला रहे हैं। सीबीएस न्यूज के मुताबिक लापता एयमैन एक वेपन सिस्टम ऑफिसर था जो F-15 फाइटर जेट में सवार था। ईरान का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इस फाइटर को मध्य ईरान में मार गिराया। इसी बीच अमेरिका ने अपना दूसरा पायलट को सुरक्षित बचा लिया।
Iran, US-Israel War News Live Updates in Hindi: तेहरान सहित कई शहों पर जबरदस्त हवाई हमले, 13 की मौत...IRGC ने यूएस-इजराइल को चेताया
-ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले
अमेरिका ने फाइटर जेट के लापता सैनिक को ढूंढ़ निकाला
-ट्रंप का दावा- कई ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गए
ईरानी ड्रोन ने कुवैत के तेल परिसर को बनाया निशाना
-हौती विद्रोहियों ने इजराइल पर किया हमले का दावा
-बुशहर परमाणु संयंत्र के निकट सुरक्षा गार्ड मारा गया
-PAKने US-ईरान वार्ता पर आई खबरों को बताया गलत
-इजराइल ने IRGC के ठिकानों पर किया हमला
-अमेरिकी हमले में ईरानी अफसर की पत्नी की मौत
-
हमारे नागरिक ठिकानों पर हमले का जवाब बहुत विनाशकारी होगा: IRGC
रात भर धमाकों की आवाज गूंजती रही
तेहरान में विश्वविद्यालय को बनाया निशाना
तेहरान पर हमले में 13 की मौत
ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में, हवाई सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग के साथ दो अलर्ट जारी किए गए, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि ईरान ने किसे निशाना बनाया था।
आज ट्रंप की अहम प्रेस कांफ्रेंस
डब्ल्यूएचओ चीफ ने ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट्स पर हमलों को बताया खतरनाक
उनकी यह टिप्पणी इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें बताया गया था कि एक प्रोजेक्टाइल पावर प्लांट के पास गिरा और साइट के एक कर्मचारी गिरते मलबे के नीचे आया और उसकी मौत हो गई।
अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई
संयुक्त अरब अमीरात में पेट्रो-रसायन संयंत्र में हमले के बाद लगी आग
हिज्बुल्लाह का दावा, इजराइली युद्धपोत पर क्रूज मिसाइल से हमला किया
ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो यूक्रेन को अमेरिकी समर्थन घटेगा : जेलेंस्की
ईरान युद्ध की वजह से अमेरिका में भी बढ़ने लगी है महंगाई
बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हमले पर ईरान ने लिखा यूएन को पत्र
कई ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गए- बोले ट्रंप
मिल गया ईरानी हमले का शिकार अमेरिकी फाइटर जेट का लापता सैनिक
दक्षिण-पश्चिम ईरान में हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत, कई घायल
यह हमला उसी क्षेत्र में हुआ, जहां अमेरिकी चालक दल के एक सदस्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख जनरल अली अब्दुल्ला अलीबादी ने चेतावनी दी कि अगर ईरान के विरुद्ध आक्रामकता बढ़ती है, तो उनका देश क्षेत्र में अमेरिकी सेना द्वारा उपयोग किए जा रहे हर प्रकार के ढांचे को निशाना बनाएगा, साथ ही इजराइल के बुनियादी ढांचे पर भी प्रहार करेगा। सरकारी मीडिया द्वारा शनिवार शाम प्रसारित उनके ये बयान उस चेतावनी के कुछ घंटों बाद आए, जब ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने या फिर विनाशकारी परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। सरकारी मीडिया के अनुसार, अलीबादी ने ट्रंप की हालिया धमकी के जवाब में कहा, अगर ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, तो दुश्मनों के लिए जहन्नुम के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।
