Iran, US War News Live Updates: इजरायल ने ईरान पर भीषण हमले करने की दी चेतावनी, तेहरान ने एक और इजरायली F-16 गिराने का किया दावा
Iran, US Israel War News Live Updates: गैस फील्ड को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान, यूएस-इजरायल युद्ध नए स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार रात यरूशलम और तेहरान में नए धमाके सुने गए। रिपोर्टों के मुताबिक यरूशलम में साइरन की आवाज सुनाई दी और आसमान में मिसाइलें देखी गईं। इस बीच, सऊदी अरब और बहरीन दोनों ने कहा है कि उन्होंने ड्रोन इंटरसेप्ट किए। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके तेल एवं गैस संयंत्रों पर यदि फिर हमले हुए तो ईरान 'कोई संयम नहीं बरतेगा।' नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के गैस फील्ड साउथ पास में इजराइल ने अकेले हमले किए। कतर के रास लफान ऊर्जा संयंत्र पर हमला होने के बाद ब्रिटेन और यूरोप में गैस की कीमत बढ़ गई है।
Iran, US War News Live Updates: इजरायल ने ईरान पर भीषण हमले करने की दी चेतावनी, तेहरान ने एक और इजरायली F-16 गिराने का किया दावा
-बगदाद में इराकी खुफिया मुख्यालय पर ड्रोन से हमला
-यूनाइटेड एयरलाइंस ने कई उड़ानें बंद कीं
-रूस बोला- ईरान का वफादार दोस्त हैं हम
-अमेरिका ने ईरानी तेल पर 1 महीने के लिए प्रतिबंध हटाया
-इरबिल और बगदाद में US बेस पर ईरान ने हमला किया है
-जापानी जहाजों को होर्मुज से गुजरने में मदद करने को तैयार ईरान
-तेहरान में आईडीएफ ने नए सिरे से हमले शुरू किए हैं
-इस्लामिक रेजिस्टेंस ने कहा-उसने ‘दुश्मन’के ठिकानों पर हमला किया
-ईरान की महिला फुटबॉल टीम का तेहरान पहुंचने पर भव्य स्वागत
-दुश्मनों की ‘सुरक्षा छीन ली जानी चाहिए' : ईरान के सर्वोच्च नेता
-दक्षिणी सीरिया में इजरायली सेना का हमला
-कुवैत के अल अहमदी रिफाइनरी में एक हिस्से में काम रुका
-: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलवाने में मदद करेंगे 6 देश
-रास लफान संयंत्र से 17% कम हुआ गैस निर्यात
-नवरोज के मौके पर तेहरान में इजराइल की एयर स्ट्राइक
-खाड़ी देशों की मिसाइल और ड्रोन हमलों पर प्रतिक्रिया
-एफबीआई ने हैकिंग समूह से जुड़े चार वेबसाइट जब्त किए
