Iran, US War News Updates: पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए मांगा 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष, तेहरान ने पहली बार F-35 को बनाया अपना शिकार
Iran, US Israel War News Updates: ईरान के सुप्रीम नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी के मारे जाने पर तेहरान में भारी गुस्सा एवं नाराजगी देखी जा रही है। ईरान के सेना प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा प्रमुख लारीजानी के मारे जाने के जवाब में वह 'भारी कार्रवाई करेगा।' ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के बाद लारीजानी सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। खामनेई के मारे जाने के बाद युद्ध से जुड़े ईरान के सभी फैसलों पर उनकी सहमति अनिवार्य मानी जा रही थी। इस बीच, तेल अवीव पर गिरी ईरानी मिसाइल में दो लोगों की मौत हुई है। ईरान युद्ध में साथ नहीं देने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी देशों की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें बताया गया है कि ईरान युद्ध में पश्चिमी देश शामिल नहीं होना चाहते।
Iran, US Israel War News Updates
Iran, US Israel War News Updates: ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए पश्चिमी देशों, चीन, जापान एवं दक्षिण कोरिया से अपने युद्धपोत भेजने की अपील की थी लेकिन उनकी इस अपील को इन देशों ने अनसुनी कर दी। अमेरिका में काउंटर टेररिज्म के एक शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस अधिकारी ने कहा कि ईरान से अमेरिका को अभी कोई खतरा नहीं था। इजराइल और अमेरिकी लॉबी के दबाव में राष्ट्रपति ट्रंप ने यह युद्ध शुरू किया। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाब देते हुए कहा कि यह अधिकारी योग्य नहीं था। अच्छा हुआ कि इसने इस्तीफा दे दिया। तेहरान में अमेरिकी बमबारी से लोग डरे हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों को नवरोज की बधाई दी है।
-चीन ने इजरायल की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया
-ईरान के दोरुद इलाके में हमले में 12 लोगों की मौत
-ईरान ने सरकार-विरोधी 3 प्रदर्शनकारियों को दी फांसी
-मध्य पूर्व में अपने हजारों सैनिक उतार सकता है US-रिपोर्ट
-मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया
-कतर ने कहा-सभी 'रेड लाइन' पार कर चुका ईरान
-बेरूत में इजराइल के हवाई हमले के बाद इमारत ढही
- युद्धग्रस्त ईरान को भारत ने भेजी चिकित्सा सामग्री
-अराघची ने कहा कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा मिडिल ईस्ट जंग का असर
-चिकित्सकीय मदद के लिए ईरान ने भारत को कहा-धन्यवाद
ईरान ने पहली बार F-35 को बनाया अपना शिकार
ईरान ने पहली बार अमेरिका के एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू एयरक्राफ्ट को अपना शिकार बनाया है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू एयरक्राफ्ट ने मध्य पूर्व में एक अमेरिकी एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है।इजरायल के विदेश मंत्री ने जयशंकर को पश्चिम एशिया संघर्ष के बारे में जानकारी दी
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और उन्हें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में जानकारी दी। सार ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को महत्व देते हैं।'' सार ने कहा कि उन्होंने जयशंकर को ईरान के खिलाफ इजराइली अभियान के बारे में जानकारी दी।UN प्रमुख ने शांति और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। गुरुवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं की एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य के लंबे समय तक बंद रहने से दुनियाभर के उन तमाम लोगों को भारी तकलीफ हो रही है।"हमने कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों पर निशाना साधा: इजरायली सेना
इजरायल की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने कहा कि इन हमलों में जहाजों, नौवहन संबंधी एक गोदी और एक कमांड सेंटर समेत दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया।इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच युद्ध में अबतक हजार से अधिक लोगों की हुई मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच युद्ध में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। लेबनान सरकार ने कहा कि इजराइली हमलों के कारण 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं जो कुल आबादी का करीब 20 प्रतिशत है। इस बीच इजराइल का कहना है कि उसके हमलों में हिजबुल्ला के 500 से अधिक लड़ाके मारे गए हैं।विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष से पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा
Had a telecon with FM @GidonSaar of Israel this evening.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 19, 2026
Exchanged views on the ongoing West Asia conflict and its many repercussions.
Iran, US War News Live Updates: अमेरिका का दावा- ईरान की 11 पनडुब्बियां हो चुकी हैं नष्ट
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान का 'सतही बेड़ा अब कोई मायने नहीं रखता' और 'उनकी पनडुब्बियां अब नष्ट हो चुकी हैं।' हेगसेथ ने कहा कि ईरान के पास कभी 11 से अधिक पनडुब्बियों का बेड़ा था और अब उसके पास पनडुब्बियां समाप्त हो चुकी हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री द्वारा संदर्भित पनडुब्बियों को फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए तैयार किया गया है। हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने ईरान युद्ध में मारे गए सैन्य कर्मियों के परिवारों से कहा था कि अमेरिकी सेना 'इसे खत्म कर देगी।'युद्ध समाप्त होगा या जारी रहेगा, फैसला ट्रंप ही करेंगे: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ
Iran, US War News Live Updates: ईरान पर एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से रूबरू कराया। उन्होंने इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। ईरान युद्ध खत्म करने के लिए किसी ‘टाइम फ्रेम’ की बात को दरकिनार किया, साथ ही दावा किया कि जो शुरू किया है उसे अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। हेगसेथ ने यह भी कहा कि 'युद्ध' कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही करेंगे। हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा, “हम कोई पक्का टाइम फ्रेम तय नहीं करना चाहेंगे,” और कहा कि “हम काफी हद तक सही रास्ते पर हैं” और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही तय करेंगे कि कब रुकना है।Iran, US War News Live Updates: ईरान से आ रही मिसाइलों से अपना बचाव कर रहा UAE
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार को बताया कि वह ईरान से आ रही मिसाइलों से अपना बचाव कर रहा है। यूएई के मुताबिक, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ईरान से आ रही मिसाइलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।Iran, US War News Live Updates: पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष मांगा
पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष मांगा। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पेंटागन से प्राप्त अनुरोध को व्हाइट हाउस भेजा गया है। पहचान जाहिर नहीं होने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि पेंटागन ने यह अनुरोध व्हाइट हाउस को भेजा है। यह बहुत बड़ी राशि है, और यह उस अतिरिक्त कोष के अलावा होगी जो रक्षा विभाग को पिछले साल ट्रंप के बड़े कर कटौती विधेयक के तहत पहले ही मिल चुकी है। कांग्रेस एक नए व्यय के अनुरोध के लिए तैयार हो रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस ने इस अनुरोध को विचारार्थ आगे बढ़ाया है या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि इस व्यय अनुरोध को समर्थन मिल पाएगा या नहीं।Iran, US War News Live Updates: ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तेल और गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के मद्देनजर बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। करीब तीन सप्ताह पहले अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर बमबारी शुरू किए जाने के बाद इस निर्णय की व्यापक संभावना जताई जा रही थी। बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सभी नौ सदस्यों ने ऋण लागत में कोई बदलाव न करने के पक्ष में मतदान किया। 28 फरवरी को युद्ध छिड़ने से पहले यह लगभग तय माना जा रहा था कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों में कटौती करेगा, क्योंकि ब्रिटेन में मुद्रास्फीति के आने वाले महीनों में दो प्रतिशत के लक्ष्य तक नीचे आने की उम्मीद थी।Iran, US War News Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पायलटों के लिए एडवाइजरी जारी
एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भारतीय लाइसेंस के तहत उड़ान भरने वाले सभी पायलटों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण ऑपरेशनल जोखिम और बीमा से जुड़े पहलुओं को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।Iran, US War News Live Updates: Cathay Pacific ने अप्रैल तक दुबई और रियाद की उड़ानें की निलबिंत
अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनी Cathay Pacific ने अप्रैल तक दुबई और सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए अपनी उड़ानें निलबिंत कर दी हैं। हांगकांग स्थित Cathay Pacific एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से यह कदम उठाया है।Iran, US War News Live Updates: यरूशलम और मध्य इजरायल में बजने लगे सायरन
यरूशलम और मध्य इजरायल में एक बार फिर सायरन बजने लगे। एक घंटे के भीतर दूसरी बार इजरायल ने ईरान की ओर से होने वाले हमले की चेतावनी दी है। गुरुवार को अबतक इजरायल पर दागी गई मिसाइलों का यह 8वां जत्था है।Iran, US War News Live Updates: चीन ने इजरायल की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग के विरोध में हैं और ईरान के राष्ट्रीय नेताओं की हत्या और नागरिक इलाकों पर हमले बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। लिन जियान ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य गतिविधियां बंद करने और क्षेत्रीय संघर्ष को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने की अपील की।Iran, US War News Live Updates: कुवैत की दूसरी तेल रिफाइनरी में ड्रोन टकराने से आग लगी
कुवैत पेट्रोलियम कारपोरेशन के अनुसार, कुवैत की एक और तेल रिफाइनरी में ड्रोन टकराने के बाद आग लगने की घटना सामने आई है। कुवैत न्यूज एजेंसी के मुताबिक, देश के दक्षिण में स्थित मीना अब्दुल्ला रिफाइनरी की एक ऑपरेशनल यूनिट से ड्रोन टकरा गया, जिससे आग लग गई। कंपनी ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संयंत्र को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इससे पहले भी कुवैत की मीना अल अहमदी रिफाइनरी में ड्रोन टकराने के बाद आग लगने की घटना हुई थी। हालांकि, कंपनी के अनुसार उस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।Iran, US War News Live Updates: ईरान के दोरुद इलाके में हमले में 12 लोगों की मौत
तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि पश्चिमी ईरान के दोरुद काउंटी के एक रिहायशी इलाके में US-इजराइली हमला हुआ है। अधिकारी के मुताबिक, हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 116 लोग घायल हो गएIran, US War News Live Updates: ईरान ने सरकार-विरोधी 3 प्रदर्शनकारियों को दी फांसी
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान ने जनवरी में हुए देशव्यापी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों की हत्या के आरोप में दोषी ठहराए गए तीन प्रदर्शनकारियों को फांसी दे दी है। यह जानकारी ईरान की न्यायिक समाचार एजेंसी मीज़ान के हवाले से दी गई है। न्यायपालिका ने कहा कि उन्हें हत्या और "ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने" का दोषी पाया गया, साथ ही उन पर इज़राइल और अमेरिका के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगाया गया। सरकार-विरोधी आंदोलन की शुरुआत आर्थिक मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से हुई थी, जो बाद में ईरानी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में बदल गया। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (HRANA) के अनुसार, इन प्रदर्शनों के दौरान लगभग 6,488 प्रदर्शनकारी मारे गए। इस आंकड़े में 236 बच्चे, 76 गैर-प्रदर्शनकारी और 207 सैन्य व सरकारी बलों के लोग शामिल नहीं हैं, जो अलग से मारे गए थे।Iran, US War News Live Updates: मध्य पूर्व में अपने हजारों सैनिक उतार सकता है US-रिपोर्ट
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य कार्रवाई को मजबूत करने के लिए हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर विचार शुरू किया है, क्योंकि ईरान के खिलाफ अभियान के अगले कदमों की तैयारी की जा रही है। एक अमेरिकी अधिकारी और इस मामले से जुड़े तीन लोगों ने यह जानकारी दी। इन तैनातियों से ट्रंप को अपने सैन्य अभियान का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकते हैं, क्योंकि ईरान के साथ युद्ध अब तीसरे सप्ताह में पहुंच चुका है। इन विकल्पों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना शामिल है, जिसे मुख्य रूप से वायु और नौसैनिक बलों के माध्यम से किया जाएगा, सूत्रों ने बताया। लेकिन इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए ईरान के तटीय क्षेत्रों में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी की जा सकती है, ऐसा चार स्रोतों ने कहा, जिनमें दो अमेरिकी अधिकारी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने खर्ग आइलैंड पर जमीनी सेना भेजने के विकल्प पर भी चर्चा की है, जो ईरान के 90% तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है। इस मामले से जुड़े तीन लोगों और तीन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा अभियान बेहद जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ईरान मिसाइलों और ड्रोन के जरिए इस द्वीप को निशाना बना सकता है।Iran, US War News Live Updates: मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया
इजराइल ने ईरान के नेताओं को निशाना बनाने का अपना अभियान बुधवार को भी जारी रखा, जिसमें देश के खुफिया मंत्री की हत्या कर दी गई और एक ईरानी अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमला किया गया। ईरानी मीडिया में प्रकाशित एक लिखित बयान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। खामेनेई ने कहा, 'निस्संदेह, ऐसे व्यक्ति की हत्या उनकी महत्ता और इस्लाम के दुश्मनों की उनके प्रति घृणा को दर्शाती है।’ उन्होंने कहा, 'हर खून की कीमत होती है, जिसे शहीदों के हत्यारों को जल्द ही चुकानी होगी।’Iran, US War News Live Updates: कतर ने कहा-सभी 'रेड लाइन' पार कर चुका ईरान
कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ईरानी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। बयान में कहा गया है कि ये हमले 'अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का खुला उल्लंघन' हैं और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए 'गंभीर खतरा' हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि पड़ोसी देशों के खिलाफ 'ईरानी क्रूर आक्रामकताएं' सभी 'रेड लाइन' पार कर चुकी हैं, और क्षेत्र में तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि 'क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व स्थिरता' बहाल की जा सके। इससे पहले, ईरान के एक कथित मिसाइल हमले ने कतर के रास लफ़ान औद्योगिक स्थल को निशाना बनाया था।ईरान युद्ध से महंगाई बढ़ने की आशंका
फेडरल रिजर्व के अधिकारियों का मानना है कि ईरान से जुड़े युद्ध के कारण इस साल महंगाई बढ़ सकती है। हालांकि, आर्थिक विकास (ग्रोथ) पर इसका असर ज्यादा नहीं पड़ेगा। फिलहाल फेडरल रिजर्व ने लगातार दूसरी बैठक में ब्याज दरों को करीब 3.6 फीसदी पर स्थिर रखा है। बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि मध्य पूर्व की घटनाओं का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसके बावजूद, फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं ने 2026 में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बरकरार रखी है। उन्होंने इस साल और अगले साल के लिए भी अपने रेट कट के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है, जैसा कि उन्होंने दिसंबर में बताया था।फेडरल रिज़र्व ने दरों को रखा स्थिर
The Board of Governors of the Federal Reserve System voted unanimously to maintain the interest rate paid on reserve balances at 3.65 per cent, effective March 19, 2026: US Federal Reserve pic.twitter.com/U56XoR0rR4
— ANI (@ANI) March 18, 2026
Iran, US War News Live Updates: रियाद की ओर दागी गईं 4 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका: सऊदी अरब
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने राजधानी रियाद की ओर दागी गईं 4 बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच रास्ते में रोका। इन मिसाइलों को रोकने के दौरान उनका मलबा शहर के कई इलाकों में गिरा, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।गैस की बढ़ी कीमतों पर खुलकर बोले जेडी वेंस, बाइडेन कार्यकाल को किया याद
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी को किसी लंबे और जटिल युद्ध में नहीं फंसने देंगे। उन्होंने कहा कि गैस की कीमतें बढ़ी हैं और हमें पता है कि वे बढ़ी हुई हैं। हम जानते हैं कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है। हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं ताकि कीमतें नीचे रहें।उन्होंने कहा, ''मैं यह कहना चाहूंगा कि राष्ट्रपति ने भी कहा है और मैं इससे सहमत हूं कि यह एक अस्थायी स्थिति है। जो बाइडेन के कार्यकाल में चार साल तक गैस की कीमतें ऊंची रहीं। अभी कीमतें बढ़ी जरूर हैं, लेकिन वे उतनी ज्यादा नहीं हैं जितनी बाइडेन प्रशासन के कुछ समय में थीं। मध्य पूर्व में चल रही परिस्थितियों के कारण यह बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह हमेशा नहीं रहेगी। हम अपना काम करेंगे और वापस सामान्य स्थिति में लौटेंगे। और जब ऐसा होगा, तो आप देखेंगे कि ऊर्जा की कीमतें फिर से सामान्य स्तर पर आ जाएंगी।''
लेबनान में मरने की वालों की संख्या बढ़कर 968 हुई
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इज़रायल और हिज़्बुल्लाह के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई के बाद से लेबनान में इज़रायली हमलों में मारे गए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 968 हो गई है; यह संख्या एक दिन पहले 912 थी। मरने वालों में 116 बच्चे और 77 महिलाएं शामिल हैं।इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में 2 और पुलों को बनाया निशाना
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया कि हिज्बुल्लाह लिटानी नदी पर बने पुलों का इस्तेमाल लड़ाकों की आवाजाही और हथियारों की तस्करी के लिए कर रहा था। बुधवार को हुए यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब इजरायली सेना ने लेबनान की सीमा पर और अधिक सैनिकों को भेजा है।लारीजानी की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत: मुजतबा खामेनेई
Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा कि सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।सऊदी की राजधानी रियाद में सुने गए धमाके
ईरान की धमकियों के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई है।ईरानी मिसाइल के मलबे से 3 इजरायली विमान क्षतिग्रस्त
इजरायल के मुताबिक, हाल के दिनों में निष्क्रिय किये गए ईरानी मिसाइलों के मलबे से तीन निजी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल से होने वाला हवाई यातायात काफी हद तक सीमित कर दिया गया है।खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना: ईरान के गैस संयंत्र पर इजरायली हमले को लेकर बोला कतर
अपतटीय साउथ पार्स क्षेत्र में हमले के बाद कतर ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया और इसे 'खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना' कदम करार दिया। कतर ने कहा कि ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमला न सिर्फ वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इससे क्षेत्र के लोगों और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।ईरान ने सऊदी अरब, कतर और यूएई के ‘गैस फील्ड' पर हमले की धमकी दी
ईरान ने अपने ’गैस फील्ड’ पर हमले के बाद धमकी दी है कि वह कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे पर हमला करेगा। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को इस बारे में खबर प्रकाशित की। इजराइल के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान ईरान पहले भी इस तरह की धमकियां दे चुका है। ईरान ने विशेष रूप से सऊदी अरब की ’समरेफ रिफाइनरी’ और उसके ’जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ को निशाना बनाने की धमकी दी है। उसने संयुक्त अरब अमीरात के ’अल हसन गैस फील्ड’ और कतर में स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्रों तथा एक रिफाइनरी पर भी हमले की धमकी दी है।ईरान के बुशेहर में गैस ठिकानों पर हमला
ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत के असलूयेह में स्थित प्राकृतिक गैस से जुड़ी सुविधाओं पर हमला हुआ है। ईरानी सरकारी टेलीविज़न और सरकारी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की रिपोर्ट दी। हालांकि, अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।ईरान में कोर्टहाउस पर हवाई हमले में 8 की मौत
ईरान की आधिकारिक न्यायिक समाचार एजेंसी 'मीज़ान' के अनुसार, बुधवार को ईरान के लारेस्तान काउंटी में एक कोर्टहाउस परिसर पर हुए हवाई हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह से जुड़ी एक संस्था को बनाया निशाना
इजरायली सेना ने बुधवार को बताया कि उसने बीती रात को 'अल-कर्ज अल-हसन' की ब्रांच पर हमला किया। इजरायल ने दावा किया कि उन ब्रांचों का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह की सैन्य शाखा को आर्थिक मदद देने के लिए किया जा रहा है।ईरानी नेताओं की हत्या पर रूस ने की कड़ी निंदा
रूस ने ईरानी नेताओं की हत्या की निंदा की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने लारीजानी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम ईरानी नेतृत्व की हत्याओं की पूरी तरह से निंदा करते हैं।ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत! इजरायल का बड़ा दावा
इजरायल ने अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराने का दावा किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज (Israel Katz) ने बुधवार को यह जानकारी दी।Israel Iran War News Live: बेरूत में इजराइल के हवाई हमले के बाद इमारत ढही
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल के हवाई हमले के बाद एक इमारत ढह गई। रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया है। बता दें कि यह हमला बेरूत के केंद्र में हुआ, जहां नागरिक और आवासीय क्षेत्र भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इलाके में भारी तोड़फोड़ और नुकसान हुआ है। बचाव दल अब मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।Israel Iran War News Live: भारत ने ईरान को क्या-क्या भेजा
भारत ने संकट के समय ईरान को मानवीय सहायता के तहत कई जरूरी चीजें भेजी हैं। इसमें मुख्य रूप से दवाइयां, मेडिकल उपकरण, और राहत सामग्री शामिल हैं। भारत ने अस्पतालों के लिए जरूरी जीवनरक्षक दवाएं, सर्जिकल किट, एंबुलेंस से जुड़ा सामान और डॉक्टरों की मदद भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा खाद्य सामग्री, जैसे सूखा राशन और जरूरी दैनिक उपयोग की चीजें भी भेजी गईं, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके।Israel Iran War News Live: पूरी दुनिया पर पड़ेगा मिडिल ईस्ट जंग का असर
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया पर पड़ेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस जंग का असर अभी शुरू हुआ है और धीरे-धीरे हर देश पर पड़ेगा, चाहे वह अमीर हो या गरीब। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप और अमेरिका के कुछ नेता इस जंग को गलत बता रहे हैं और बाकी देशों को भी इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।9/11 से प्रेरित ओमान के को-पायलट की खतरनाक साजिश! इजरायल के एयरपोर्ट को उड़ाने का था प्लान, UAE का बड़ा खुलासा
शांति का नोबेल नहीं मिला तो 'बारात के फूफा' बने डोनाल्ड ट्रंप, नॉर्वे को धमकी देते हुए कहा- हम भूलेंगे नहीं
पनामा में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: इमारतें-सड़कें ढहीं, राष्ट्रपति बोले 'बड़ी आपदा', वापस ली सुनामी की चेतावनी
US में मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप ने की रूस से डीजल खरीदने की घोषणा, प्रतिबंधों के बीच जारी हुआ अस्थायी लाइसेंस
'डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी', एलन मस्क ने फिर कसा तंज, भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी जुबानी जंग
© 2026 Times Horizon Private Limited