'शांतिदूत' बनने का मंसूबा पाल रहे पाकिस्तान की हसरतों को झटका, ईरान ने होर्मुज में कराची के जहाज CELEN को भेजा वापस, PAK को दो टूक सुनाया

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब ईरान ने कथित तौर पर अमेरिका के साथ शांति वार्ता में पाकिस्तान को मध्यस्थ बनने की सहमति दी है। तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन को बताया है कि दुश्मन देशों से संबंध नहीं रखने वाले जहाज ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं।

Iran Turns Back Pak Ship At Hormuz: ईरान युद्ध में ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को कानूनी प्रोटोकॉल का पालन न करने और इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति न होने के कारण वापस भेज दिया। सेलेन (CELEN) नामक यह जहाज कराची जा रहा था, तभी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) नौसेना ने इसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोक दिया।

Hormuz AI image

CELEN जहाज को होर्मुज से वापस भेजा (AI Image)

शांति वार्ता में पाकिस्तान बन रहा मध्यस्थ

End of Feed