एक और F-35 को निशाना बनाया- ईरान का बड़ा दावा, क्रैश हुए लड़ाकू विमान का टुकड़ा दिखाया

ईरान ने एक और अमेरिका F-35 को मार गिराने का दावा किया है। ईरान ने इससे पहले 19 मार्च 2026 को एक F 35 को निशाना बनाने का दावा किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एफ 35 के नुकसान की बात कही थी।

ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के स्टेल्थ लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराया है। यह दूसरा एफ-35 है जो ईरान जंग के दौरान क्रैश हुआ है। ईरान ने इस क्रैश हुए विमान का फोटो भी शेयर किया है। क्रैश हुए इस विमान के पायलट का अभी तक पता नहीं चला है। वहीं ईरान के इस दावे पर अभी अमेरिकी सेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अमेरिका ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

End of Feed