क्या बातचीत की मेज पर लौटेंगे अमेरिका-ईरान? तेहरान ने अंतरिम समझौते को किया निलंबित; US पर लगाए गंभीर आरोप

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य हमलों के बीच तेहरान ने अमेरिका पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही, तेहरान ने अंतरिम समझौते के तहत अपने कमिटमेंट को निलंबित करने का ऐलान किया।

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव इन दिनों अपने चरम पर है। इस बीच, तेहरान ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते के तहत अपने कमिटमेंट को निलंबित करने का ऐलान किया। दोनों देशों के बीच शनिवार को भी सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले जारी रहे, जिससे तनाव और गहरा गया।

Iran US Talk

ईरान और अमेरिका के बीच गहराया तनाव (फोटो साभार: AI)

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सरकारी टेलीविजन से बातचीत में कहा कि अमेरिका ने लगभग एक महीने पहले हुए अंतरिम समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने में विफल रहा, इसलिए तेहरान भी अब इस समझौते के तहत अपने दायित्वों को लागू नहीं करेगा।

End of Feed