अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों पर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की आई पहली प्रतिक्रिया! बोले- दुश्मनी रहेगी बरकरार

US Elections: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों को लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों से ईरान के प्रति वाशिंगटन की दुश्मनी नहीं बदलेगी।

US Elections: ईरान और अमेरिका के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद दुश्मनी समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से ईरान के प्रति वाशिंगटन की दुश्मनी नहीं बदलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने कोई नया हमला किया तो उसे कहीं व्यापक जवाब का सामना करना पड़ेगा।

mojtaba khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (फाइल फोटो)

मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए खामेनेई ने कहा कि जो लोग अब भी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिका में पार्टी बदलने से उसका बर्ताव बदल जाएगा या यह मानना है कि अमेरिका को रियायतें देकर उसकी दुश्मनी खत्म की जा सकती हैं तो वह बहुत बड़ी गलती कर रहा है।

End of Feed