क्या जंग पूरी तरह होगी खत्म? ईरान के बदले तेवर, US संग बातचीत में परमाणु कार्यक्रम शामिल करने को लेकर तेहरान सहमत

Iran US Conflict: होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनातनी के बीच ईरान के तेवर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान लचीला रुख अपनाने को तैयार नजर आ रहा है।

Iran US Conflict: होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनातनी के बीच ईरान के तेवर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान लचीला रुख अपनाने को तैयार नजर आ रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईरान अपनी कुछ पुरानी शर्तों में ढील देते हुए अमेरिका के साथ बातचीत में अपने परमाणु कार्यक्रम को शामिल करने को लेकर अब सहमत नजर आ रहा है।

US Iran Talks

अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान ने अपनाया लचीला रुख (फोटो साभार: AI)

अल अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने यूरेनियम संवर्धन को लगभग 3.5 फीसदी तक सीमित रखने और अपने मौजूदा संवर्धित यूरेनियम के भंडार को धीरे-धीरे कम करने का प्रस्ताव रखा है। बता दें कि यह कदम पहले के उस रुख से अलग है, जिसमें तेहरान परमाणु मुद्दे को बाद में उठाने की बात कर रहा था।

End of Feed