ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमला; इजरायल ने फोर्दो को बनाया निशाना; एविन जेल से उठ रहा धुआं

Israel-Iran Conflict: ईरान के फोर्दो स्थित भूमिगत यूरेनियम संवर्द्धन स्थल पर सोमवार को एक बार फिर से हमला हुआ। रविवार तड़के अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया था उसमें फोर्दो भी शामिल था, लेकिन अब ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इजरायल ने अब फोर्दो परमाणु स्थल को निशाना बनाया है।

Fordo nuclear site

फोर्दो न्यूक्लियर साइट

किसने किया हमला?

फोर्दो परमाणु स्थल पर किसने हमला किया? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह बताया गया कि हमले में कितना नुकसान हुआ है। हालांकि, इजरायल लगातार ईरान पर हवाई हमले कर रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि फोर्टो परमाणु स्थल पर अमेरिकी बमबारी के बाद अब इजरायल ने मोर्चा खोला है। अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर हमला किया था और उसने इसके लिए 'बंकर-बस्टर' बमों का इस्तेमाल किया था।

End of Feed