ईरान के पास 290 साल तक का तेल, खबर लगते ही खर्ग द्वीप के पीछे लगे ट्रंप, आखिर, क्या सीक्रेट लगा हाथ?

Why Trump wants Kharg Island? ईरान युद्ध में तेल अब केंद्र-बिंदु बन गया है। अमेरिका की नजर खर्ग द्वीप पर नियंत्रण पाने पर है, जहां से ईरान अपने तेल का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा निर्यात करता है।

Iran Oil Reserves Limit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सबसे पसंदीदा चीज है 'ईरान का तेल लेना।' यह बयान अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच आया है। इस युद्ध में तेल मुख्य मुद्दा बन गया है, जिसमें अमेरिका की नजर खर्ग द्वीप पर नियंत्रण पाने पर है, जहां से ईरान अपने तेल का लगभग 90 प्रतिशत निर्यात करता है। यह बयान ट्रंप के उस दावे के कुछ महीनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तेल पर नियंत्रण पा लिया है और क्यूबा में भी ऐसा ही प्रयास चल रहा है।

ईरान के पास 290 साल तक का तेल, खबर लगते ही खर्ग द्वीप के पीछे लगे ट्रंप, आखिर, क्या सीक्रेट लगा हाथ?

ईरान के पास 290 साल तक का तेल, खबर लगते ही खर्ग द्वीप के पीछे लगे ट्रंप, आखिर, क्या सीक्रेट लगा हाथ?

इस चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में ईंधन की कमी भी हो गई है, क्योंकि खर्ग द्वीप पर तनाव बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य, जो दुनिया के लिए ऊर्जा आपूर्ति का मुख्य केंद्र है बंद पड़ा है। इस बीच अमेरिका, जो ईरान के तेल पर प्रतिबंध लगाता रहा है, उसने अस्थायी रूप से उन प्रतिबंधों में ढील दी है। उसने 19 अप्रैल तक समुद्र में फंसे 140 मिलियन बैरल तेल को बेचने की अनुमति दे दी है, ताकि दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की कीमतों को कम किया जा सके।

End of Feed