ईरान की मिसाइलों की नई खेप से इजराइल दहला, आयरन डोम भी पड़ा फेल; कई शहरों में धमाके

इजराइल पर ईरान का हमला जारी है और सेना लगातार स्थिति का आकलन कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हालिया धमाकों से तुरंत किसी बड़े नुकसान या अतिरिक्त हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और संभावित खतरे को कम करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

ईरान ने इजराइल पर एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। ईरानी मिसाइलें, इजराइली शहरों को निशाना बना रही हैं। इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान की ओर से इजराइल की तरफ एक बार फिर मिसाइलों की नई खेप दागी गई है, जिससे जारी हवाई हमलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

End of Feed