क्या US-इजरायल यूनिवर्सिटी पर हमला करेगा ईरान? तेहरान विश्वविद्यालय पर हुई स्ट्राइक के बाद IRGC की चेतावनी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि उसके शैक्षणिक संस्थानों पर हमलों के बाद अब क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इजरायली विश्वविद्यालय भी “वैध सैन्य लक्ष्य” हो सकते हैं। साथ ही, ईरान ने इन संस्थानों के आसपास रहने वाले लोगों और छात्रों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी है, जिससे संकेत मिलता है कि संघर्ष और व्यापक हो सकता है।

US Iran War: ईरान युद्ध के बीच कई ऐसे ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं, जिसका इस जंग से कोई वास्ता ही नहीं है। इस जंग में अब यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया जा रहा है। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित एक यूनिवर्सिटी की इमारत पर हमला किया।

US Iran War

इजरायली विश्वविद्यालय भी “वैध सैन्य लक्ष्य” हो सकते हैं: ईरान की चेतावनी। AI Generated

इस हमले का जवाब देते हुए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दोहराया कि अगर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो तेहरान इसका कड़ा जवाब देगा। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी और इजरायली विश्वविद्यालय अब “वैध सैन्य लक्ष्य” हो सकते हैं।

End of Feed