ईरान कुछ ही महीनों में यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू कर सकता है, IAEA प्रमुख ने चेताया

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि हमलों ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन उन्होंने देश की क्षमताओं के आधार को खत्म नहीं किया है।

Iran could resume uranium enrichment: हाल ही में अमेरिका के नेतृत्व में ईरान पर हवाई हमले किए गए हों और भारी तबाही मची हो, लेकिन इससे ईरान का इरादा कमजोर नहीं हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि ईरान कुछ ही महीनों में फिर से यूरेनियम का संवर्धन शुरू कर सकता है। अमेरिका और इजरायल के हमले का उद्देश्य तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करना था। लेकिन ईरान परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने को तैयार नहीं है।

Iran nuclear sites

ईरान फिर कर सकता है यूरेनियम संवर्धन

राफेल ग्रॉसी ने कहा, ईरान की विशेषज्ञता बरकरार

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने रविवार को CBS न्यूज को बताया कि हमलों ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन उन्होंने देश की क्षमताओं के आधार को खत्म नहीं किया है। ग्रॉसी ने कहा, सच कहूं तो, कोई यह दावा नहीं कर सकता कि सब कुछ गायब हो गया है और वहां कुछ भी नहीं है। उनके पास क्षमताएं अभी भी हैं। आप जानते हैं, वे कुछ ही महीनों में सेंट्रीफ्यूज के कुछ कैस्केड घुमा सकते हैं और समृद्ध यूरेनियम का उत्पादन कर सकते हैं।

End of Feed