यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर हमला, कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेनी स्ट्राइक

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा किया है। यह हमला हौदैदाह पर सऊदी हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया। लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत से समाधान की अपील की है।

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष की आग अब लाल सागर (Red Sea) और सऊदी अरब तक फैल गई है। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। वहीं कैस्पियन सागर में यूक्रेनी हमले में एक ईरानी कमर्शियल जहाज निशाना बना है।

Yemen attack

सांकेतिक फोटो

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर हमला

हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के यनबू और जीजान शहरों में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको (Aramco) के ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। हूती समूह का कहना है कि यह कार्रवाई यमन के लाल सागर तट पर स्थित रणनीतिक शहर हौदैदाह (Hodeida) पर सऊदी अरब हवाई हमलों और यमन की नाकाबंदी के जवाब में की गई है।

End of Feed