'युद्ध में परखी हुई है हमारी आतंकवाद-रोधी रणनीति', ADMM-Plus की बैठक में राजनाथ ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र

राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद-रोधी क्षेत्र में भारत का अनुभव केवल कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दशकों तक सीमा-पार सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने से हासिल हुआ है। उनके अनुसार, भारत आतंकवाद के खिलाफ जो भी रणनीति अपनाता है।

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फिलीपींस के सेबू शहर में आयोजित ADMM-Plus मंच को संबोधित करते हुए राज्य-प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा 'भारत क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।' रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह आतंकवाद से निपटने के भारत के दृष्टिकोण का एक बड़ा उदाहरण था।

Rajnath Singh

फिलिपींस में ADMM-Plus की बैठक में राजनाथ सिंह।

'किताबी ज्ञान नहीं, जमीनी अनुभव'

राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद-रोधी क्षेत्र में भारत का अनुभव केवल कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दशकों तक सीमा-पार सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने से हासिल हुआ है। उनके अनुसार, भारत आतंकवाद के खिलाफ जो भी रणनीति अपनाता है, वह वास्तविक अभियानों में परखी जा चुकी है और प्रभावी साबित हुई है।

End of Feed