BRICS News: 'अगले साल भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 'मानवता सर्वप्रथम' दृष्टिकोण पर आधारित होगी...' बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, 'भविष्य को लेकर जो आत्मविश्वास विकसित देशों में है, वही आत्मविश्वास इन देशों में भी होना चाहिए। किसी भी प्रकार के दोहरे मानदंडों के साथ मानवता का सतत और समावेशी विकास संभव नहीं है।' मोदी ने कहा कि भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत सभी विषयों पर घनिष्ठ सहयोग जारी रखेगा।

BRICS News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जलवायु महत्वाकांक्षा और वित्तपोषण के बीच की खाई को पाटने में विकसित देशों पर विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में 'मानवता सर्वप्रथम' दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सोमवार को अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत (BRICS) समूह को एक नये स्वरूप में परिभाषित करने के लिए काम करेगा और इसका उद्देश्य 'सहयोग एवं स्थिरता के लिए लचीलेपन एवं नवाचार का निर्माण करना' होगा।

PM Modi in BRICS

ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी

भारत अगले वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा।उन्होंने कहा, 'जिस प्रकार हमने अपनी अध्यक्षता के दौरान जी-20 को व्यापकता दी, एजेंडे में 'ग्लोबल साउथ' के मुद्दों को प्राथमिकता दी, उसी प्रकार ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान हम इस मंच को जन-केंद्रित और मानवता सर्वप्रथम की भावना के साथ आगे ले जाएंगे।' मोदी 'पर्यावरण, सीओपी-30 और वैश्विक स्वास्थ्य' विषय पर आयोजित सत्र में बोल रहे थे।

End of Feed