अमेरिका में भारतीय छात्र की हथौड़े के वार से निर्मम हत्या, विवेक ने दी थी हत्यारे नशेड़ी को पनाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 01:40 PM IST

यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई जब हमलावर जूलियन फॉकनर ने विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किए।

Indian student Murder: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र हिंसा का शिकार हुआ है और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। एमबीए की पढ़ाई करने गए 25 वर्षीय भारतीय छात्र को जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने पीट-पीटकर मार डाला। भारतीय छात्र इस नशेड़ी की पिछले कुछ दिनों से मदद कर रहा था। यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई जब हमलावर जूलियन फॉकनर ने विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किए।

Indian student murdered

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या

विवेक ने दी थी नशेड़ी को पनाह

एम9 न्यूज चैनल ने रविवार को बताया कि फॉकनर को शरण देने वाले स्टोर में पार्ट टाइम क्लर्क का काम कर रहे विवेक सैनी ने लगभग दो दिनों तक आरोपी पर दया दिखाई थी। विवेक ने उसे चिप्स, कोक, पानी और यहां तक कि गर्मी के लिए एक जैकेट भी दिया था।

End of Feed