ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, भारतीय समुदाय सहमा

23 वर्षीय चरणप्रीत सिंह शनिवार शाम (19 जुलाई) को किंटोर एवेन्यू के पास अपनी पत्नी के साथ था, जब कथित तौर पर पांच लोगों के एक समूह ने उस पर घात लगाकर हमला किया।

Indian Student Attacked In Australia: ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय पर नस्लवादी हमले का मामला सामने आया है। मध्य एडिलेड में एक हिंसक हमले के बाद एक भारतीय छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जांच संभावित रूप से नस्लीय हमले के रूप में की जा रही है। इस घटना ने भारतीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग फिर से शुरू हो गई है।

AUS police

एडिलेड में भारतीय छात्र पर हमला (AP)

अपनी पत्नी के साथ था चरणप्रीत

23 वर्षीय चरणप्रीत सिंह शनिवार शाम (19 जुलाई) को किंटोर एवेन्यू के पास अपनी पत्नी के साथ था, जब कथित तौर पर पांच लोगों के एक समूह ने उस पर घात लगाकर हमला किया। ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, दंपति ने रात करीब 9:22 बजे शहर के लाइट डिस्प्ले देखने के लिए अपनी कार पार्क की ही थी कि हमलावर एक अन्य वाहन से निकले। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग चरणप्रीत पर लोहे की नुकीली चीज से हमला कर रहे हैं।

End of Feed