ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म, पुलिस बोली- यह 'नस्लीय हमला', लोगों से की ये अपील

उत्तरी इंग्लैंड में 20 वर्षीय एक महिला से उसकी पहचान के कारण बलात्कार की घटना सामने आई है। हमलावर की उम्र लगभग 30 वर्ष है, वह श्वेत पुरुष है, छोटे बाल रखता है और हमले के वक्त काले कपड़ों में था। स्थानीय समुदायों का कहना है कि पीड़िता पंजाबी मूल की महिला है।

Indian-origin woman raped: ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में 20 वर्षीय एक महिला से उसकी पहचान के कारण बलात्कार की घटना के बाद एक श्वेत संदिग्ध का पता लगाने के लिए अपील जारी की है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला भारतीय मूल की है।

britain (1)

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी संदिग्ध का फुटेज

'नस्लीय हमला'

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अनुसार उसे शनिवार शाम वॉलसॉल के पार्क हॉल क्षेत्र में सड़क पर एक महिला के संकट में होने की सूचना मिली। पुलिस ने संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए बताया कि इस अपराध को 'नस्लीय हमला' माना जा रहा है।

End of Feed