दुखद! Melbourne Delhi Qantas विमान में उड़ान भरने से पहले 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की मौत

indian origin woman dies in Qantas flight: भारतीय मूल की महिला मनप्रीत कौर, एक दिन शेफ बनने का लक्ष्य लेकर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी उसके बाद से यह पहली बार था जब वह पहली बार भारत आ रही थी पर फ्लाइट में ही उसकी मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • उसके एक दोस्त ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने से कुछ घंटे पहले मनप्रीत को अचानक 'अस्वस्थ महसूस हुआ'
  • वह फ्लाइट में चढ़ने में कामयाब रही लेकिन जैसे ही वह अपनी सीटबेल्ट लगाने गई
  • मनप्रीत फर्श पर गिर गई और 'मौके पर ही मर गई', रिपोर्ट में बताया गया है

indian origin woman dies in flight: एक 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की क्वांटास की मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट (Melbourne Delhi Qantas) में मौत हो गई, वह चार साल में पहली बार अपने परिवार से मिलने आ रही थी। news.com.au की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला, मनप्रीत कौर 20 जून को दिल्ली के लिए क्वांटास की फ्लाइट में सवार हुई थी। कथित तौर पर उसके एक दोस्त ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने से कुछ घंटे पहले मनप्रीत को अचानक 'अस्वस्थ महसूस हुआ'

indian origin women manpreet kaur dies in flight

एक 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की क्वांटास की मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में मौत हो गई (फाइल फोटो)

हालांकि, वह फ्लाइट में चढ़ने में कामयाब रही लेकिन जैसे ही वह अपनी सीटबेल्ट लगाने गई, मनप्रीत फर्श पर गिर गई और 'मौके पर ही मर गई', जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है।

End of Feed