London News: लंदन में महिला के सामने भारतवंशी ने की 'आपत्तिजनक हरकत', इतने साल की मिली सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 09:21 PM IST

Indian Man Jail UK News: ब्रिटेन में लंदन के वेम्बली के रहने वाले मुकेश शाह नाम के एक शख्स को लंदन इनर क्रॉउन कोर्ट ने पिछले महीने आपत्तिजनक कृत्य करने का दोषी ठहाराया था।

Masturbate in London Underground Train: ब्रिटेन में लंदन भूमिगत ट्रेन (London Underground Train) में अकेली महिला के सामने आपत्तिजनक हरकत करने के दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के 43 वर्षीय व्यक्ति को नौ महीने जेल की सज़ा दी गई है।उत्तर लंदन के वेम्बली के रहने वाले मुकेश शाह को लंदन इनर क्रॉउन कोर्ट ने पिछले महीने आपत्तिजनक कृत्य करने का दोषी ठहाराया था और 10 साल तक उसे यौन अपराधों के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया था।

ब्रिटिश परिवहन पुलिस (BTP) ने कहा कि यह घटना चार नवंबर 2022 को हुई थी और वह 10 साल तक यौन क्षति रोकथाम आदेश के अधीन रहेगा।बीटीपी के जांच अधिकारी खुफिया सिपाही मार्क लुकेर ने कहा, 'शाह की घिनौनी हरकत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया है। साथ ही रिहाई के बाद वह भविष्य में ऐसा कृत्य फिर न कर सके इसके लिए उसपर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। हम यौन अपराधों की रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेते हैं और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अपनी क्षमता के मुताबिक सब कुछ करेंगे।'

End of Feed