ईरान की बजाय अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रंप ने किया बड़ा दावा, भारत ने नहीं दी प्रतिक्रिया

ट्रंप की टिप्पणी पर नई दिल्ली की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। भारत 2019 तक ईरानी तेल का एक प्रमुख खरीदार था। 2019 के बाद तेहरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के बाद आयात में काफी कमी आई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है कि भारत ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। शनिवार को फ्लोरिडा के पाम बीच जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन तेल आपूर्ति के बदले वेनेजुएला को दिए गए अपने कर्ज की वसूली करेगा। उन्होंने कहा, चीन का स्वागत है और वह तेल का एक शानदार सौदा कर सकता है। हम चीन का स्वागत करते हैं। हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत आ रहा है और वह ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। इसलिए हमने पहले ही उस समझौते पर सहमति बना ली है, समझौते की अवधारणा तैयार है।

Donald Trump Modi

भारत द्वारा तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा (File photo)

भारत की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

ट्रंप की टिप्पणी पर नई दिल्ली की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। भारत 2019 तक ईरानी तेल का एक प्रमुख खरीदार था। 2019 के बाद तेहरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के बाद आयात में काफी कमी आई थी। ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान और वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों और प्रमुख ऊर्जा आयात करने वाले देशों पर प्रतिबंधों वाले देशों से कच्चा तेल न खरीदने के दबाव के बीच आई है। हाल के वर्षों मेंभारत ने रियायती दरों पर रूस से कच्चे तेल की खरीद में भारी वृद्धि की है, जिससे रूस भारत के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ताओं में से एक बन गया है।

End of Feed