'स्पेस से भारत अब भी सारे जहां से अच्छा दिखता है...', विदाई समारोह में बोले शुभांशु शुक्ला; सोमवार को हो रही वापसी

Shubhanshu Shukla Message from ISS: पृथ्वी से 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का नया संदेश आया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है। स्पेस स्टेशन से शुभांशु शुक्ला की घर वापसी का समय आ गया।

Shubhanshu Shukla Message from ISS: पृथ्वी से 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का नया संदेश आया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है। साथ ही उन्होंने स्पेस स्टेशन की यात्रा को अविश्वसनीय और लगभग जादुई यात्रा करार दिया है।

Shubhanshu Shukla

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (फोटो साभार: @Axiom_Space)

क्या कुछ बोले शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष से आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गौरव से भरा दिखता है। उन्होंने 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के शब्दों को दोहराते हुए कहा, "अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है।" स्पेस स्टेशन पर एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में शुभांशु शुक्ला ने यह बातें कहीं, जो सोमवार को घर वापसी की यात्रा शुरू करने वाले हैं।

End of Feed