रक्षा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेंगे भारत-मोरक्को, समझौते पर दोनों देशों ने किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने आतंकवाद-रोधी प्रयासों, समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और क्षमता निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।’ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ और लौदियी के बीच हुई चर्चा भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के साझा संकल्प को दर्शाती है।

India, Morocco defence deal: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मोरक्को के उनके समकक्ष आब्देलतीफ लौदियी के बीच वार्ता के बाद, दोनों देशों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी प्रयासों, समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और शांति अभियानों पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा पर भी सहमति व्यक्त की। राजनाथ वर्तमान में मोरक्को की यात्रा पर हैं।

morocco

रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। तस्वीर-@SpokespersonMoD

लौदियी के साथ राजनाथ सिंह की बैठक हुई

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मोरक्को के रक्षा मंत्री आब्देलतीफ लौदियी के साथ एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई और हमने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।’ अधिकारियों ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंधों सहित द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विस्तारित और गहन बनाने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा।

End of Feed