UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

G4 देशों के विदेश मंत्रियों ने जोर दिया कि UNSC में जल्द से जल्द सुधार लागू करना बेहद जरूरी है, ताकि सुरक्षा परिषद मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी ढंग से काम कर सके और आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को सही मायने में प्रतिबिंबित करे।

G-4 on UNSC reforms : संयुक्त राष्ट्र में सुधार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए G-4 के देशों ने दबाव बढ़ा दिया है। जी-4 के सदस्य देशों ने यूएनएससी में तत्काल सुधारों को लागू करने और अन्य देशों के लिए स्थायी सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। देशों ने जोर देकर कहा कि यूएनएससी में सुधारों को लागू किया जाना नितांत जरूरी हो गया है। न्यूयॉर्क में 81वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र से इतर विदेश मंत्रियों की हुई बैठक में UNSC की मौजूदा संरचना को 'आठ दशक पुरानी व्यवस्था' बताया गया, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने में सक्षम नहीं है।

G4

UNSC में तत्काल सुधार करने की मांग।

स्थायी-अस्थायी दोनों श्रेणियों में बढ़े देशों की संख्या-G4

G4 देशों के विदेश मंत्रियों ने जोर दिया कि UNSC में जल्द से जल्द सुधार लागू करना बेहद जरूरी है, ताकि सुरक्षा परिषद मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी ढंग से काम कर सके और आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को सही मायने में प्रतिबिंबित करे। उन्होंने रेखांकित किया कि इस सुधार के तहत UNSC की स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में सदस्य देशों की संख्या बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है।

End of Feed