भारत-इटली संबंध निर्णायक मोड़ पर, अभूतपूर्व गति से हो रहा विस्तार: पीएम मोदी और मेलोनी का संयुक्त लेख, क्या-क्या कहा?

PM Modi in Italy: दोनों नेताओं ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध एक नए और उच्च आयाम को हासिल कर रहे हैं जो दोनों देशों की आर्थिक गतिशीलता, सामाजिक रचनात्मकता और सहस्राब्दी पुरानी सभ्यतागत बुद्धिमत्ता को समाहित करता है।

PM Modi And Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली गणराज्य की मंत्रिपरिषद अध्यक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत और इटली के संबंध अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं, जो सौहार्दपूर्ण मित्रता से एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। भारतीय और इतालवी मीडिया के लिए दोनों नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए एक लेख में पीएम मोदी और मेलोनी ने कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में गहरा बदलाव आ रहा है, दोनों देशों के बीच साझेदारी उच्च राजनीतिक और संस्थागत स्तरों पर नियमित आदान-प्रदान द्वारा निर्देशित है।

Meloni and Modi

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का संयुक्त लेख

उच्च आयाम को हासिल कर रहे संबंध

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण के तहत इटली में हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध एक नए और उच्च आयाम को हासिल कर रहे हैं जो दोनों देशों की आर्थिक गतिशीलता, सामाजिक रचनात्मकता और सहस्राब्दी पुरानी सभ्यतागत बुद्धिमत्ता को समाहित करता है। दोनों नेताओं ने कहा, भारत और इटली के बीच संबंध अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। हाल के वर्षों में, हमारे संबंध अभूतपूर्व गति से विस्तारित हुए हैं, एक सौहार्दपूर्ण मित्रता से विकसित होकर स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों और भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आधारित एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में तब्दील हो गए हैं।

End of Feed