'भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर एक अच्छा दोस्त है...' सोशल मीडिया पर विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप की सफाई

Trump on India: अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की।

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक 'महान' देश है, जिसका नेतृत्व उनके 'अच्छे मित्र' कर रहे हैं।अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, 'राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं।'

MODI TRUMP

विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप की सफाई (फाइल फोटो)

प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था। उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को 'नरक' कहा गया था।

End of Feed