Cyclone Ditwah: 'दित्वा' की मार झेल रहे श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, INS विक्रांत किया गया तैनात; जानें ताजा अपडेट

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत सहायता भेजी है। इतना ही नहीं, भीषण बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात के बीच भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भी राहत-बचाव अभियान में तैनात किया जा रहा है।

चक्रवाती तूफान दित्वा से तबाही झेल रहे पड़ोसी द्वीप राष्ट्र श्रीलंका की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत सहायता भेजी है। इतना ही नहीं, भीषण बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात के बीच भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भी राहत-बचाव अभियान में तैनात किया जा रहा है, ताकि फंसे लोगों तक तेजी से मदद पहुंचाई जा सके। वहीं, पीएम मोदी ने श्रीलंका के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए दित्वा चक्रवात में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी जाहिर की है।

DITWAH

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा ने मचाई तबाही। फोटो-पीटीआई।

भारत ने भेजी सहायता सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दित्वा चक्रवात के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सांत्वना और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘विजन महासागर’ नीति के तहत हर संभव सहायता के लिए तैयार है। अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण सहायता भेजी है। बदलती स्थिति के साथ ही हम और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। हम जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़े हैं।

End of Feed