तुर्किये में राष्ट्रपति एर्दोआन के लिए बजी खतरे की घंटी, स्थानीय चुनाव में लगा झटका, विपक्ष को बढ़त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2024, 11:01 AM IST

अब तक करीब 60 फीसदी मतों की गणना की जा चुकी है और तुर्किये के सबसे बड़े शहर एवं आर्थिक केंद्र इस्तांबुल में रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (CHP) के मौजूदा मेयर अकरम इमामोगलू बढ़त बनाए हुए हैं।

Turkey Local Election: तुर्किये में राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के लिए खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है। स्थानीय चुनाव में उनकी पार्टी की तगड़ा झटका लगा है। मुख्य विपक्ष पार्टी ने रविवार को हुए स्थानीय चुनावों में अहम शहरों में अपनी पकड़ कायम रखी और अन्य स्थानों पर बड़ी बढ़त हासिल की। शुरुआती नतीजे राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के लिए झटका हैं जो इन शहरी इलाकों में फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में थे।

Erdogan Turkey

एर्दोआन के लिए झटका

रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी को बढ़त

सरकारी प्रसारणकर्ता ‘टीआरटी’ के मुताबिक, अब तक करीब 60 फीसदी मतों की गणना की जा चुकी है और तुर्किये के सबसे बड़े शहर एवं आर्थिक केंद्र इस्तांबुल में रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (CHP) के मौजूदा मेयर अकरम इमामोगलू बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, राजधानी अंकारा में मेयर मंसूर यावस बड़े अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। टीआरटी के मुताबिक, सीएचपी तुर्किये के 81 प्रांत में से 36 पर आगे है।

End of Feed