जापान में बच्चों ने CM योगी को सुनाए श्लोक, छुए उनके चरण, गदगद हुए मुख्यमंत्री ने बांटे चॉकलेट, Video

बच्चों ने सीएम योगी के चरण छुए और उन्हें श्लोक सुनाए। छोटे बच्चों के मुख से संस्कृत के श्लोक सुनकर सीएम योगी भाव विभोर हो उठे और उनके साथ मंत्रों का उच्चारण भी किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों में चॉकलेट बांटे। भारतीय मूल के लोग सीएम योगी को उपहार भी भेंट किए।

Yogi Adityanath Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन यमनांशी जाते हुए सीएम योगी ने भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात और उनसे बातचीत की। इस मौके पर बच्चों ने सीएम योगी के चरण छुए और उन्हें श्लोक सुनाए। छोटे बच्चों के मुख से संस्कृत के श्लोक सुनकर सीएम योगी भाव विभोर हो उठे और उनके साथ मंत्रों का उच्चारण भी किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों में चॉकलेट बांटे। भारतीय मूल के लोग सीएम योगी को उपहार भी भेंट किए।

cm yogi

जापान दौरे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले दिन बुधवार को विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार द्वारा लखनऊ में जारी बयान के मुताबिक इन जापानी कंपनियों में कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

End of Feed