अदालत की जगह पुलिस मुख्यालय से होगी इमरान खान की पेशी, पाकिस्तान में माहौल गर्म

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 10, 2023, 02:51 PM IST

Imran Khan News: पाकिस्तान की सियासत में गरमी है, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर हैं, सेना मुख्यालय पर आगजनी भी हुई है। पीटीआई का का कहना है कि सरकार ने इमरान खान को बदनाम करने के लिए साजिश रची है।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को अदालत की जगह पुलिस मुख्यालय से ही जज के सामने पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में वो सवालों के जवाब इस्लामाबाद पुलिस मुख्यालय में ही रह कर देंगे। उससे पहले सेना मुख्यालय पर कथित हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ पीटीआई समर्थकों पर हमले का आरोप है वहीं पीटीआई का कहना है कि इसमें सरकार का हाथ है। लोगों को षड़यंत्र के तहत एक जगह इकट्ठा किया गया। यह सब इसलिए किया गया कि सभी आरोप पीटीआई समर्थकों पर मढ़े जाएं। पिछले 27 वर्षों से इमरान खान ने शांतिपूर्ण तरीके से ही आंदोलन किया है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने कभी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

Imran Khan Arrest, PTI Protest

इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध

पीटीआई पर गलत आरोप

पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने पूर्व पीएम खान(imran khan pakistan) को हिरासत में रखने के लिए अधिकारियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि खान के वकीलों को उनसे मिलने नहीं दिया गया।उनके वकीलों और वरिष्ठ नेतृत्व को उनसे मिलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है? … आप इमरान खान को क्यों छिपा रहे हैं?”सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह का कहना है कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वाहनों और सरकारी चेक पोस्टों को आग लगा दी गई।हमने कल सभी अराजकता के बाद शहर को साफ कर दिया है। लेकिन अगर बदमाशों ने शहर में कोई उपद्रव करने की कोशिश की, तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

End of Feed