मिली थोड़ी राहत तो इमरान खान ने साधा निशाना, बोले- कानून का शासन नहीं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 5, 2023, 11:11 AM IST

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने तोशखाना मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद मौजूदा सरकार और सेना पर जमकर निशाना साधा है।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि इस समय कानून का शासन नहीं है, एक तरह से देश में अघोषित आपातकाल लागू है। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम कहीं पीछे रह गए हैं। यही नहीं पाकिस्तानी फौज किसी तरह की आलोचना नहीं सुनना पसंद करती। देश में आज जो भी कुछ हो रहा है उसके लिए सेना के लोग ही जिम्मेदार हैं जिन्होंने कुछ लोगों का चयन किया। बता दें कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने तोशखाना मामले को अदालत में स्वीकार करने योग्य नहीं बताया है जबकि ट्रायल कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा तोशखाना मामले दायर याचिका को स्वीकार करने योग्य बताया था।

End of Feed