अवाम को संबोधित करते हुए बोले इमरान खान, पहले से पता था हमला होगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:01 PM IST

इमरान खान ने अवाम को संबोघित करते हुये कहा कि उन्हें पता था कि हमला होगा। लेकिन हकीकी आजादी के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा किया कि गुरुवार को वजीराबाद में अपने लंबे मार्च के दौरान एक कंटेनर के ऊपर खड़े होने के दौरान एक हत्या के प्रयास के दौरान उनके पैरों में चार गोलियां लगीं। खान ने कहा कि उन्हें पहले से ही खतरे के बारे में पता चल गया था।लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में भर्ती होने के दौरान खान ने कहा कि "मुझे पहले ही पता चल गया था कि वजीराबाद और गुजरात के बीच कहीं मुझे मारने की योजना थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले के बाद भी वो रुकने वाले नहीं है। उनका मकसद पाकिस्तान की अवाम को उन ताकतों से मुक्त कराना है जो किसी और के इशारे पर नाचते हैं। पाकिस्तान की बेहतरी के लिए जरूरी है कि राजनीति से परिवारवारवाद और वंशवाद का खात्मा हो।

imran khan pm pakistan

इमरान खान, मुखिया, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ

इमरान को लगी थी चार गोली

End of Feed