Imran Khan: मेडिकल चेक-अप के बाद अस्पताल से फिर जेल भेजे गए इमरान खान, मायूस हुए PTI समर्थक

रिपोर्टों के मुताबिक इमरान खान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल और रास्ते में सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबर है। डॉ. फैसल सुल्तान और इमरान खान की बहन उज्मा खान भी उनके साथ अस्पताल गई हैं।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान को मेडिकल चेक-अप के बाद वापस फिर अदियाला जेल भेज दिया गया है। वापस जेल भेजे जाने से उनके समर्थकों एवं पीटीआई कार्यकर्ताओं में मायूसी हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें गुरुवार देर रात शिफा इंटरनेशनल अस्पताल लाया गया जहां उनकी चिकित्सकीय जांच हुई। अस्पताल में वह करीब पांच घंटे रहे। बता दें कि कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों ने उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। अस्पताल लाए जाने पर पीटीआई समर्थकों में भारी उत्साह है, रावलपिंडी में वे जश्न मनाते देखे गए।

Imran Khan

कोर्ट के अगले आदेश तक अस्पताल में रहेंगे इमरान खान।

कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाया गया

रिपोर्टों के मुताबिक इमरान खान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल और रास्ते में सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबर है। डॉ. फैसल सुल्तान और इमरान खान की बहन उज्मा खान भी उनके साथ अस्पताल गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में भर्ती कराया जाए, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य जांच और इलाज किया जाए। इस मेडिकल बोर्ड में उनके निजी चिकित्सक को भी शामिल किया गया है।

End of Feed