मौलाना ने इमरान खान को बताया पैगंबर, पाकिस्तान में भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 7, 2023, 08:58 AM IST

Pakistan News: घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

Pakistan News: पाकिस्तान में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां के खैबर पख्तूनख्वा में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मर्दन इलाके में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक रैली के दौरान ईशनिंदा का आरोप लगाने के बाद हिंसक भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Imran Khan

इमरान खान को पैगंबर बताने के बाद पाकिस्तान में मौलाना की हत्या

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कई लोग एक शख्स को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मृतक की पहचान मौलाना निगार आलम के रूप में हुई है। द फ्राइडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक रैली के दौरान मौलाना निगार ने कहा कि वह इमरान खान का एक पैगंबर की तरह सम्मान करते हैं, क्योंकि वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं।

End of Feed