'पिता को डेथ सेल में रखा है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता से खौफजदा हैं हुक्मरान' बोले इमरान के बेटे कासिम और सुलेमान

इमरान खान के दोनों बेटों ने अपने पिता की जेल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। कासिम खान ने कहा कि इमरान खान को "डेथ सेल" जैसी कोठरी में रखा गया है, जहां वे दिन के 23 घंटे अकेले रहते हैं।

Imran Khan Held In Death Cell: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलेमान इसा खान (28 साल) और कासिम खान (26 साल) जनवरी 2026 में लंदन से पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। दोनों अपने पिता की स्थिति से बेहद फिक्रमंद हैं और उन्होंने दावा किया है कि पिता को डेथ सेल में इसलिए रखा गया है क्योंकि सत्ता पर बैठे लोग जानते हैं कि अगर वो बाहर आए तो उनके लिए खतरा पैदा हो जाएगा। इमरान खान की 'लोकप्रियता' से विरोधी खेमे के लोग डरते हैं। लंदन में रहने वाले दोनों भाइयों ने वीजा के लिए आवेदन कर दिया है और उम्मीद जताई है कि पाकिस्तानी अधिकारियों की सार्वजनिक घोषणा के मुताबिक उन्हें प्रवेश मिल जाएगा।

Imran khan

डेथ सेल में इमरान खान (AP)

इमरान खान को "डेथ सेल" में रखा गया

यह घोषणा स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में की गई, जिसमें दोनों भाइयों ने अपने पिता की जेल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। कासिम खान ने कहा कि इमरान खान को "डेथ सेल" जैसी कोठरी में रखा गया है, जहां वे दिन के 23 घंटे अकेले रहते हैं। मंगलवार को ही पीटीआई संस्थापक की तीनों बहनों समेत ढेरों समर्थकों ने जेल के बाहर धरना दिया था, जिन्हें देर शाम तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। प्रमुख मीडिया आउटलेट डॉन के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि अधिकारियों ने केमिकल मिला हुआ पानी इस्तेमाल किया था।

End of Feed