'फारस की खाड़ी में आए अमेरिकी जहाज तो समुद्र में दफना देंगे'; ट्रंप के बयान में ईरान का जवाब; बहरीन में US मिलिट्री बेस पर हमला

हर बीतते दिन के साथ मध्य पूर्व में जंग की आग और तेज होती जा रही है। इस बीच, ईरान ने अमेरिका को खुली चेतावनी दे दी है। ईरान ने ट्रंप के बयान पर पलटवार करते हुए साफ कर दिया है कि अगर फारस की खाड़ी में एक भी अमेरिकी जहाज ने एंट्री की तो उसे समुद्र की गहराइयों में डुबो दिया जाएगा।

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष हर बीतते दिन के साथ और गंभीर होता जा रहा है। अब तक इस युद्ध में करीब 1,483 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 1,332 मौतें ईरान में दर्ज की गई हैं,जबकि लेबनान में 123, इजराइल में 11 और इराक में 2 लोगों की जान गई है। वहीं, छह अमेरिकी जवान भी इसमें मारे गए हैं। इस बीच, ईरान ने बहरीन में अमेरिका के मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसका दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि यह हमला नेवल सपोर्ट एक्टिविटी पर किया गया है, जो बहरीन के जफेयर में है। ये हमला तब हुआ है जब आज ही ईरानी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर उसके पड़ोसी अमेरिका की मदद नहीं करेंगे तो वह भी उन पर हमला नहीं करेगा।

ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी।

ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी। (फोटो- AI)

ईरान बोला- अमेरिकी जहजों को डुबा देंगे

इस बीच, ईरान ने अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने चेताते हुए कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में दिखा तो उसे समुद्र में डुबा दिया जाएगा। ईरानी सैन्य प्रवक्ता का यह बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही यूएस नेवी के जहाजों को ऑयल टैंकर की सुरक्षा के लिए जल्द ही भेजेंगे। उनके इसी बयान के विरोध में ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने यह चेतावनी दी है।

End of Feed