ट्रंप ने पुतिन के साथ सीधी बातचीत के दिए संकेत, बोले- जल्द करूंगा मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द से जल्द रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिम एशिया का चार दिवसीय दौरा कर रहे ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम ऐसा करें। ट्रंप ने दोहराया कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि पुतिन वार्ता में शामिल नहीं हो रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द से जल्द रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की बैठक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से दिया गया यह सुझाव ऐसे समय आया है जब पुतिन ने शुक्रवार को तुर्किये में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

पश्चिम एशिया का चार दिवसीय दौरा कर रहे ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम ऐसा करें। ट्रंप ने दोहराया कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि पुतिन वार्ता में शामिल नहीं हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन इसलिए वहां नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि वह वहां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह पुतिन के साथ बैठक करेंगे और 'जैसे ही हम इसे तय करेंगे' यह बैठक होगी।

End of Feed