भारत-पाक सीजफायर से विश्व नेताओं को शांति की उम्मीदें, EU ने कहा- हम क्षेत्र में शांति, स्थिरता, आतंकवाद-रोधी कार्रवाई के पक्ष में

वैश्विक नेताओं ने उम्मीद जताई कि युद्ध विराम क्षेत्र में शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर यूरोपीय यूनियन ने इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जरूरी बताया।

India-Pakistan Ceasefire Agreement: भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद शनिवार को सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) लागू हो गया जिससे पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इसे तोड़ते हुए एलओसी पर ड्रोन भेजे जिसका भारत ने करारा जवाब दिया। बहरहाल, भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर विश्व भर के नेताओं के लिए राहत भरी बात रही और इन्होंने इसका स्वागत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर यूरोपीय यूनियन ने इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जरूरी बताया।

US EU

भारत-पाक सीजफायर से विश्व नेताओं की उम्मीदें

वैश्विक नेताओं ने जताई शांति की उम्मीद

वैश्विक नेताओं ने उम्मीद जताई कि संघर्षविराम क्षेत्र में शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने समझौते की सराहना करते हुए भारत और पाकिस्तान दोनों को बधाई दी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी शांति के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की सराहना की। वेंस ने अपने पहले के रुख को बदलते हुए कूटनीतिक प्रयासों की प्रशंसा की। रुबियो ने इस समझौते को आसान बनाने में वाशिंगटन की भागीदारी पर प्रकाश डाला।

End of Feed