ईरान के हमले में इजराइल को कितना नुकसान? तेल अवीव के अलावा और कहां-कहां गिरी बैलिस्टिक मिसाइल; जानिए अबतक का अपडेट

इजराइल के हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए। इजराइल को इन हमलों में भारी नुकसान हुआ है, कई लोग घायल हुए हैं।

ईरान और इजराइल के बीच हमलों का दौर जारी है। ताजा हमलों में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का दूसरा अटैक इजराइल पर कर दिया है। ईरान की ये मिसाइलें न केवल इजराइल में घुसने में कामयाब रही हैं, बल्कि इजराइल की राजधानी तेल अवीव तक में इसके कारण धमाके हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल को इन हमलों में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ के घायल होने का जानकारी सामने आई है।

End of Feed