'घरों में रहें, वीडियो शेयर न करें', सऊदी अरब में हूती का कहर! भारतीयों को दूतावास ने जारी की चेतावनी

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे नागरिकों को सतर्क रहने, जरूरत पड़ने पर घरों में रहने और युद्ध से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की सलाह दी है। इस बीच, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष ने लाल सागर और वैश्विक तेल कारोबार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Houthi Rebels Attack Saudi: सऊदी अरब में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को सतर्क रहने, जरूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही, मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े वीडियो या खबरों को सोशल मीडिया पर साझा करने अथवा दोबारा पोस्ट करने से बचने को कहा गया है।

houthi

हूती के हमलों से बढ़ा खतरा, सऊदी में मौजूद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी। AP

यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है, जब सऊदी अरब की राजधानी रियाद समेत कुछ इलाकों में हमलों और मिसाइलों को रोके जाने की घटनाओं के बाद सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। यमन के हूती विद्रोहियों ने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सीधे मिसाइल हमले की पुष्टि नहीं की है।

End of Feed