हिंदू लड़कियों को जबरन मुस्लिम बनाया जा रहा है- पाकिस्तान के सीनेटर ने ही बयां कर दी असलियत, सरकार की लगा दी क्लास

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 11:11 PM IST

Pakistani Hindu Girl: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने हाल ही में पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की युवा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा में कमी को "खतरनाक स्थिति" बताते हुए पाकिस्तान की आलोचना की थी।

Pakistani Hindu Girl: पाकिस्तान के सीनेटर दानेश कुमार ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों के जबरन अपहरण और धर्मांतरण की ओर लोगों का ध्यान खींचा है।दानेश ने सीनेट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं की बेटियां कोई लूट का माल नहीं हैं कि कोई जबरन उनका धर्म बदलवा दे। सिंध में हिंदू लड़कियों को जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराया जा रहा है। मासूम पूजा कुमारी का अपहरण हुए दो साल हो गए। सरकार इन प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।

pakistan hindu girl

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ अत्याचार (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed