Pentagon Lockdown: अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन में गुरुवार को अचानक हड़कंप मच गया और इमारत के कई हिस्सों को सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर संभावित रूप से एक खतरनाक रासायनिक पदार्थ से जुड़ी एक समस्या का पता चला। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कई मंजिलों और गलियारों को बंद कर दिया गया और कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।
पेंटागन में मचा हड़कंप
फॉल्स अलार्म या खतरा
सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेंटागन में हाल ही में लागू किया गया लॉकडाउन और सुरक्षा लिहाज से लोगों को बाहर निकालने का फैसला महज फॉल्स अलार्म यानी एक झूठी चेतावनी थी। मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इससे पहले, स्थानीय अग्निशमन विभाग और तीन अन्य सूत्रों ने बताया था कि एक "खतरनाक सामग्री से जुड़ी घटना की वजह से इमारत की कई मंजिलों और गलियारों को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जबकि कुछ हिस्सों को खाली कराया गया।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बताया, ''पेंटागन के भीतर लगे सिस्टम्स ने एयर क्वालिटी में कुछ गड़बड़ी का पता लगाया था। इसके महत्व और प्रभाव की जांच होने तक एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी था।" उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के लिए शेल्टर-इन-प्लेस का आदेश जारी किया गया है और डिपार्टमेंट स्टैंडर्ड प्रोटेक्शन प्रोटोकॉल लागू किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: खार्ग द्वीप पर भी US की नजर, ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी; बोले- तेल बाजारों पर करेंगे कब्जा; आज होगा जोरदार हमला
सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कॉरिडोर चार से सात में दूसरी से पांचवीं मंजिल को बंद कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि पेंटागन में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने गैस मास्क और केमिकल प्रोटेक्टिव गियर भी पहने हुए दिखाई दिए।
