ट्रंप का एक और कारनामा, खुद को बताया 'एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला', ट्रुथ सोशल पर दिखाई तस्वीर

Trump's Acting President of Venezuela: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट की।​​ एक पल देखने के बाद ऐसा लगता है कि मानो ये विकिपीडिया पेज की फोटो हो, जहां ट्रंप की प्रोफाइल पर 'एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला' लिखा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि, विकिपीडिया के आधिकारिक पेज पर ऐसा कुछ नहीं लिखा है।

Trump's Acting President of Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुर्खियों में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में वेनेजुएला में ऑपरेशन कर अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें हथकड़ी लगाकर अमेरिका ले जाया गया। वेनेजुएला की देख-रेख और कच्चे तेल की खरीद-बिक्री की जिम्मेदारी भी अमेरिका ने अपने कंधों पर ले ली है।

Untitled design (35)

डोनाल्ड ट्रंप ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जहां उनकी प्रोफाइल पर लिखा है, एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला।'(फोटो सोर्स: AP)

इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट की। एक पल देखने के बाद ऐसा लगता है कि मानो ये विकिपीडिया पेज की फोटो हो, जहां ट्रंप की प्रोफाइल पर 'एक्टिंग प्रेसिडेंट ऑफ वेनेजुएला' लिखा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि, विकिपीडिया के आधिकारिक पेज पर ऐसा कुछ नहीं लिखा है।

End of Feed