नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर: तीन गांवों पर हमला, 15 लोगों की मौत;सुरक्षा संकट गहराया

नाइजर राज्य के तीन गांवों में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसे उत्तरी नाइजीरिया के गहराते सुरक्षा संकट का संकेत बताया।

उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने तीन गांवों पर एक साथ हमला कर कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस पर चिंता जाहिर की है।एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि शनिवार को नाइजर राज्य के बोर्गु क्षेत्र के तशन माजे,सादुरो और रुन्तुवा गांवों में हमलावरों ने धावा बोला। दर्जनों मोटरसाइकिलों पर सवार बंदूकधारी चारों दिशाओं में गोलीबारी करते हुए गांवों में घुस गए। इस दौरान उन्होंने दुकानों को भी लूट लिया। एमनेस्टी ने इसे “भयावह हमला” करार देते हुए कहा कि इससे साफ है कि लोग लगातार असुरक्षा और डर के साए में जी रहे हैं। हमलावरों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Nigeria attack

नाइजीरिया में आतंकी हमले

जटिल सुरक्षा संकट से जूझ रहा उत्तरी नाइजीरिया

उत्तरी नाइजीरिया लंबे समय से बहुस्तरीय सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। पूर्वोत्तर में इस्लामी उग्रवादी सक्रिय हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र आपराधिक गिरोह फिरौती के लिए अपहरण और हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

End of Feed